प्रकृति संतुलन का एक ही विकल्प ,जनसंख्या नियंत्रण का ले संकल्प............. विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर- 39, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना में एक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसके अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण, कविता गायन, भाषण प्रतियोगिता,प्रश्नोत्तरी, आदि में भाग लेकर बढ़ रही जनसंख्या द्वारा पर्यावरण को हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक किया। कक्षा नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों को भाषण एवं कार्टून निर्माण के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण के लाभ एवं बढ़ती हुई जनसंख्या से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत कराया। *प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना मोदगिल जी* ने बताया कि किस प्रकार बढ़ती हुई आबादी के कारण देश को कई प्रकार की बीमारियों, भुखमरी, रहने के लिए आवास आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्राकृतिक संसाधनों के लगातार बढ़ रहे प्रयोग के कारण संसाधनों में भी कमी हो रही है और धरती पर आपदा जैसी स्थिति बनती जा रही है इसलिए सब लोगों का जागरूक होकर जनसंख्या पर नियंत्रण पाना आवश्यक हो गया है।