नए शैक्षणिक सत्र की उत्साहपूर्ण शुरुआत « 01/Apr/2026
आज नए सत्र के पहले दिन *भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-39 चंडीगढ़ रोड लुधियाना* में उत्साह पूर्ण शुरुआत हुई। छात्र नए उत्साह के साथ विद्यालय में प्रवेश करते देखे गए। विद्यालय के शिक्षकों ने स्नेहपूर्ण मुस्कुराहट से विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके माथे पर तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि *“शिक्षा वह प्रकाश है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन को सही दिशा देता है "* तथा *“सपने वे नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वे हैं जो हमें सोने नहीं देते।”* इस प्रकार के विचारों के माध्यम से उन्हें परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
*प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना मोदगिल जी* ने छात्रों को नए सत्र की शुभकामनाएंँ दी तथा छात्रों को ऊर्जा और नई उम्मीदों के साथ नए सत्र का स्वागत करने और आगे की नई चीजों को जानने, अनुभव करने और सीखने के लिए प्रेरित किया।