*भारतीय विद्या मंदिर सेक्टर - 39 में विंटर कार्निवाल की धूम: खुशियों और रचनात्मकता का संगम* « 22/Dec/2025
*भारतीय विद्या मंदिर सेक्टर - 39 में विंटर कार्निवाल की धूम: खुशियों और रचनात्मकता का संगम*
शीत ऋतु के आनंद के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मकता , आत्मविश्वास एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से *भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर - 39 लुधियाना* में *विंटर कार्निवल* का हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया।
इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए अनेक मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने विंटर कैप डेकोरेशन, स्नोमैन बनाना व सजाना, टीयरिंग एंड पेस्टिंग द्वारा स्नोमैन निर्माण तथा ट्री मेकिंग एवं डेकोरेशन जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन एवं सीख को ध्यान में रखते हुए विंटर मूवी भी दिखाई गई, जिसे विद्यार्थियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर आनंद, रंगों और बच्चों की मुस्कान से सराबोर दिखाई दिया। *प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल* ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं आनंददायक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, कल्पनाशक्ति तथा सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना भी की। विंटर कार्निवल का समापन खुशियों, उल्लास और यादगार पलों के साथ किया गया।