Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School

BHARTIYA VIDYA MANDIR SENIOR SECONDARY SCHOOL
SECTOR-39, CHANDIGARH ROAD, LUDHIANA

Affiliated With CBSE
Affiliation No: 1631295
Click here to download 'Registration cum Admission Form' for Nursery(Balvatika-I), L.K.G.(Balvatika-II) and U.K.G.(Balvatika-III) for the Session 2026-27. Forms are also available at School Reception on all working days from 9:00 a.m. to 2:00 p.m.

Message Board

​*राष्ट्रीय किसान दिवस पर विद्यार्थियों ने जाना अन्नदाता का महत्व* « 22/Dec/2025

*राष्ट्रीय किसान दिवस पर विद्यार्थियों ने जाना अन्नदाता का महत्व*

 कृषकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से *भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,सेक्टर -39, चंडीगढ़ मार्ग, लुधियाना* में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ शिक्षक-वार्ता से हुआ, जिसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों को किसानों के महत्व, उनकी मेहनत, त्याग एवं देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों  ने  विभिन्न गतिविधियों  द्वारा हलधर के कठिन श्रम  की सराहना करते हुए  *"पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, मॉडलों एवं वृत्तचित्र के माध्यम से विविध प्रदेशों एवं देशों की फसलों* के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि एवं कृषकों के अमूल्य एवं सराहनीय योगदान पर प्रकाश डाला। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा वक्तव्य भी प्रस्तुत किया गया जिसमें कृषकों के संघर्ष एवं  योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके सम्मान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। *प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल* ने कहा कि अन्न प्रदान करने वाले 'किसानों' के बिना जीवन असंभव है इसलिए हमें भी किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।