*हर व्यक्ति का अधिकार - सम्मान, सुरक्षा एवं स्वतंत्रता* « 10/Dec/2016
विद्यार्थियों को उनके भूल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से *भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर- 39, लुधियाना* में *मानवाधिकार दिवस* अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया । उक्त दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की विज्ञान विषय की शिक्षिका *सुश्री तनिका* द्वारा अपने वक्तव्य के माध्यम से बच्चों को मानवाधिकारों काअर्थ, स्थापना, महत्व तथा उन्हें बनाए रखने के कानून से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कक्षा पहली एवं दूसरी के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों के संरक्षण का संदेश देते हुए अपने अधिकारों का सम्मान करने एवं दूसरों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा *जसदीप कौर* ने कविता उच्चारण द्वारा मानवाधिकारों के संदेश को प्रभावी एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया । प्रधानाचार्या *श्रीमती उपासना जी मोदगिल* ने मानवाधिकारों के हनन के लिए स्वयं मानव जाति को ही ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सभ्य समाज की स्थापना के लिए मानव को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्त्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने की आवश्यकता है।