REPUBLIC DAY 2025 « 01/Jan/1970
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का उल्लास पूर्ण आयोजन......
भारतीय संविधान की विशेषता संप्रभुता, महत्ता का स्मरण करते हुए भारतीय विद्या मंदिर सीनियर, सेकेंडरी स्कूल ,सेक्टर - 39, चंडीगढ़ मार्ग, लुधियाना में गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत उल्लासपूर्वक मनाया गया जिसमें बच्चों ने विविध प्रकार की गतिविधियों द्वारा देश की अनेकता में एकता को प्रदर्शित किया। कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भारत के विभिन्न रंगों को रोल प्ले, पोस्टर निर्माण, शिल्प कला तथा देशभक्ति की कहानियों के माध्यम से दर्शाया। बच्चों द्वारा देश प्रेम के रस से सराबोर नृत्य, कविता एवं गीत गायन भी प्रस्तुत किए गए तथा व्याख्यानों के माध्यम से भी देश के प्रति अपनी राष्ट्रभक्ति की भावना को सांझा किया। कला और शिल्प के द्वारा विद्यार्थियों ने विविधता में एकता का परिचय देते हुए विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों को भी दर्शाया। प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंँ देते हुए बच्चों को देश के संविधान में दिए गए कर्त्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी एवं देश की एकता, अखंडता, प्रभुता के विकास के लिए प्रयत्नरत रहते हुए राष्ट्ररक्षा हेतु प्रयासरत सैन्य बल का आभार व्यक्त किया।