*शब्दों के साधक, राष्ट्र के सेवक—अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि* « 23/Dec/2025
*शब्दों के साधक, राष्ट्र के सेवक—अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि*
*लुधियाना , सेक्टर-39 स्थित भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल* में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान कवि श्रद्धेय *अटल बिहारी वाजपेयी जी* की पुण्यतिथि के अवसर पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वाजपेयी जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रसेवा से प्रेरणा देना रहा जिसका प्रारंभ अटल जी के जीवन पर आधारित वृत्त चित्र से हुआ, जिसमें उनके राजनीतिक जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं मानवीय मूल्यों को दर्शाया गया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।नारा लेखन गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने अटल जी के आदर्शों, राष्ट्रप्रेम, लोकतांत्रिक मूल्यों और सद्भावना को प्रभावशाली नारों के रूप में प्रस्तुत किया। वहीं कविता उच्चारण गतिविधि में बच्चों ने अटल जी की कविताओं तथा उन पर आधारित स्वरचित कविताओं का सजीव पाठ किया।कार्यक्रम को और अधिक अर्थपूर्ण बनाते हुए विद्यालय की सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती शिखा द्वारा प्रेरणादायी वक्तव्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने अटल जी के जीवन मूल्यों, राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक राजनीति पर प्रकाश डालते हुए
विद्यार्थियों को अटल जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और ज़िम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। *प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल* ने अपने संदेश में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे विचारों की शालीनता, संवाद की मर्यादा और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक थे। विद्यार्थियों को उनके जीवन से सत्य, सहिष्णुता और सेवा का संदेश ग्रहण करना चाहिए।”
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, मूल्यबोध और राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।