National Organ Donation Day

  • Home
  • National Organ Donation Day

राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जागरूकता सत्र का आयोजन
दिनांक: 03-08-2023

विद्यार्थियों में मानवता, त्याग और सेवा की भावना विकसित करने तथा उन्हें अंगदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-39, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना में 3 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा सीबीएसई की संयुक्त पहल के अंतर्गत 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अनुरूप इस दिवस को 'अंगदान महोत्सव' के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की सदस्य परमजीत कौर ने विद्यार्थियों को अंगदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने "अंगदाता, दस का जीवनदाता" विषय का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अंगदान के प्रति जागरूक किया और भविष्य में इस नेक कार्य के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना मोदगिल जी ने अंगदान की आवश्यकता और उसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अंगदान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि अंगदान के माध्यम से हम मानवता, त्याग और दया की महान परंपरा को आगे बढ़ा सकते हैं।